Type Here to Get Search Results !

जुगनू_और_सांप - JUGUNU OR SAAP

  ये केवल एक कहानी ही नहीं है , आज की सच्चाई भी है 

 हम सब जानते हैं कि जुगनू जब तक जिंदा रहता है, तब तक चमकता है, रोशनी फैलाता है । एक दिन एक साँप एक जुगनू का पीछा करने लगा ।



 सांप को पीछा करते देख जुगनू घबरा गया, उसे थोड़ा अजीब भी लगा । डर की वजह से जुगनू तेज़ी से उड़ने लगा । यह देखकर सांप भी तेज़ी से उसकी तरफ बढ़ने लगा । 


 एक समय जुगनू को लगा कि सांप उसका पीछा नहीं छोड़ेगा और उसे खा जायेगा । स्थिति को भांपकर, जुगनू रुक गया । 


 जुगनू ने सांप से कहा: "क्या मैं आपसे तीन प्रश्न पूछ सकता हूँ ?" 


 साँप ने कहा: हाँ, बिलकुल पूछो । 

 जुगनू: क्या आप जिस तरह के जीव खाते हो, मैं उनमें से एक हूँ ? 

 साँप ने कहा: नहीं । 


 जुगनू ने दूसरा प्रश्न पूछा: क्या मैंने तुम्हारा कुछ नुकसान किया है ? 

 साँप ने कहा: नहीं । 


 जुगनू ने तीसरा और आखरी प्रश्न पूछा: फिर तुम मुझे क्यों निगलना चाहते हो ? 

 साँप ने उत्तर दिया: क्योंकि मैं तुम्हें चमकते हुए नहीं देख सकता ।


 इस कहानी से ये बात स्पष्ट है कि आपको जीवन में ऐसे लोग मिलेंगे जिनका आपसे कोई संबंध नहीं, जिनका आपने कुछ नहीं बिगाड़ा लेकिन वो आपको चमकते हुए नहीं देख सकते I 


 इसलिए वो सांप की तरह आपको नष्ट करने का प्रयास करेंगे, यदि चमकते रहना है तो उन सांपो का विशेष ध्यान रखो, क्योंकि वो दुष्ट है और दुष्टता का अपना आचरण बदल नही सकते ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.