Type Here to Get Search Results !

टूटते घर और जीवन को बचा ले- hindi Kahani

जब में रात को घर पंहुचा तो मेरी पत्नी ने खाना लगाया मेने उसका हाथ अपने हाथों में लिया और कहाँ मुझे तुमसे कुछ कहना हे वो शांत बैठकर खाना खा रही थी उसकी आखों में कुछ दर्द सा साफ़ नज़र आ रहा था
अचानक मुझे नहीं पता केसे कहूं मगर मुझे उसे बताना ही था मेनें बड़ी शांति से कहा मुझे तलाक चाहिए लगा जेसे उसे मेरे शब्दों से कुछ फर्क नहीं पड़ा बल्कि उसने मुझसे पूछा क्यों तलाक चाहिए
मेने उसके सवाल को अवॉयड किया और उसे गुस्सा आ गया उसने चम्मच उठाकर फेक दिए और जोर से चिल्लाई तुम इन्सान नहीं हो ! उस रात, हमने एक दुसरे से बात नहीं की, वो रो रही थी !

मुझे पता था की वो जानना चाहती थी की आखिर ऐसा क्या हुआ जो हमारा रिश्ता टूटने की कगार पर आ गया पर मेरे लिए उसके सवालों का जवाब दे पाना नामुमकिन था में अब किसी और से (Jane नाम था उसका ) प्यार करता हूँ अब मुझे उससे प्यार नहीं रहा मेने उसे उसके बरसो के प्यार की सजा दी थी
भरे मन से मेने तलाक के ड्राफ्ट पेपर तैयार किये जिसमे लिखा था की वो हमारा घर मेरी कार और 30% शेयर मेरी कंपनी के ले सकती हे इस तलाक के बदले में लेकिन उसने उन पेपर्स को देखा और उनके टुकड़े टुकड़े कर दिए !!!!

वो औरत जिसने मेरे साथ जीवन के दस साल बिताये वो आज मेरे लिए अनजान हो चुकी थी मुझे इन दस सालो का जो उसने मेरे लिए बर्बाद कर दीये
मगर में क्या करूँ जो हो चूका उसे में बदल तो नहीं सकता था क्यों की में किसी और से अपनी पत्नी से भी ज्यादा प्यार करने लगा था
आख़िरकार उसके सब्र का बांध टूट गया और वो फुट फुटकर मेरे सामने रोने लगी मेरे लिए उसका रोना एक तरह से उसकी रिहाई की तरह था तलाक की ये बात जो कई दिनों से मुझे परेशान कर रही थी अब बिलकुल साफ़ हो चुकी थी !

अगले दिन में काफी लेट घर आया मेने देखा वो टेबल पर बेठ कर कुछ लिख रही थी मेने शाम का खाना नहीं खाया था लेकिन फिर भी में सीधे ऊपर अपने कमरे में चला गया और सो गया क्योंकि पुरे दिन Jane के  साथ रहने और ढेर सारे कामों ने मुझे थका दिया था
वो शायद रात को उसी टेबल पर लिखते लिखते सो गयी सुबह उसने तलाक देने की शर्ते बताई.
वो मुझसे कुछ भी लेना नहीं चाहती थी उसे सिर्फ तलाक से पहले 1 महीने का समय चाहिए था उसने request की इस एक महीने में हम दोनों वही पुराना वाला जीवन जिए जो संभव हो सके क्योंकि आने वाले महीने में हमारे बेटे की एग्जाम थी तो वो नहीं चाहती थी की हमारे टूटे रिश्ते का प्रभाव उसकी पढाई पर हो
मुझे भी ये ठीक ही लगा मगर वो कुछ और भी चाहती थी जेसे शादी के दिन में उसे उठा कर शादी के रूम तक ले गया था उसी तरह हर रोज एक महीने तक में उसे बेडरूम से उठा कर मुख्य द्वार तक ले जाऊ मुझे लगा ये पागलपन हे मगर इन आखरी दिनों को थोडा अच्छा बनाने के लिए मेने उसकी ये शर्त मान ली
मेने Jane को अपनी पत्नी की सभी शर्ते बताई वो हसने लगी उसे लगा मेरी पत्नी कितने भी अनर्गल तरीके अपना ले तलाक तो होना ही हे
मेरी पत्नी और में किसी से भी इस दौरान नहीं मिले थे लेकिन उस दिन जब में उसे पहली बार उठाकर गेट तक लेकर गया तो हम दोनों काफी अजीब लग रहे थे पीछे से हमारा बेटा भी खिलखिलाकर ताली बजाकर खुश हो रहा था


अगले दिन यह काम थोडा नार्मल और आसान हो गया वो मेरे सिने से लगी थी और में उसकी खुशबू महसूस कर सकता था ऐसा लगा जेसे कई दिनों बाद मुझे ये खुशबु आई या फिर कई दिनों से मेने उसके होने को महसूस ही नहीं किया था
वो अब पहले जीतनी यंग नहीं थी और चहरे पर भी कुछ हलकी रेखाए नजर आ रही थी और बाल भी सफ़ेद हो ने लगे थे ये वही औरत थी जिसने अपने जीवन के 10 साल मुझे समर्पित कीये थे और एक मिनट के लिए मेने सोचा मेने इसका क्या हाल कर दिया था
चोथे दिन जब मेने उसे उठाया तो वो पुरानी intimacy लोटने लगी ये वही औरत थी जिसके साथ मेने 10 साल बिताये हे पांचवे और छठे दिन वो पुराना प्यार फिर जागने लगा मेने jane को इस बारे में कुछ नहीं बताया अब उसे उठाना और आसन हो गया था शायद हर रोज ये करने से में स्ट्रोंग हो रहा था
एक दिन वो अपनी पसंद के कपडे निकल रही थी लेकिन कुछ खास ढूंड नहीं पाई उसने सास लेते हुए कहाँ की मेरे सारे कपडे बड़े पड़ने लगे हे अचानक मुझे पता चला की वो काफी दुबली हो गयी हे और इसीलिए में आसानी से उसे उठा पा रहा था
मेरे दिल को एक झटका सा लगा उसने अपने दिल में काफी सारा दर्द छुपा रखा था पता नहीं केसे में आगे बड़ा और उसके सर को छू कर देखा
हमारा बेटा आया और बोला पापा ये तो मम्मा को उठाकर बहार ले जाने का टाइम हे उसके लिए अपने पापा द्वारा मम्मा को इस तरह उठाकर ले जाते हुए देखना जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया था
मेरी बीवी ने हमारे बच्चे तो बुलाया और जोर से गले लगा लीया मेने अपना चेहरा दूसरी तरफ कर लिया मुझे लगा कही में अपना निर्णय न बदल लू
मेने अपनी पत्नी को रोज की तरह उठाया और बेडरूम से सिटींग रूम होते हुए हॉल तक लाया उसने प्यार से अपने दोनों हाथ मेरी गर्दन के आसपास रख दिए मेने उसे जोर से पकड़ रखा था बिलकुल हमारे wedding day की तरह
मगर उसका इतना कम वजन मुझे परेशान कर रहा था महीने के आखरी दिन जब मेने उसे उठाया तो मेरे लिए एक कदम भी चल पाना मुश्किल हो रहा था हमारा बेटा स्कूल जा चूका था मेने कहा हमारे जीवन से प्यार ना जाने कहाँ चला गया
में अपनी कार से ऑफिस गया और कर से कूद कर बहार आ गया बिना कार को लॉक किये मुझे डर था की अब एक पल की भी देर मेरा दिल बदल देगी में ऊपर गया Jane ने दरवाज़ा खोला और मेने उससे कहाँ Sorry, Jane अब में अपनी पत्नी से तलाक नहीं लेना चाहता
उसने मुझे देखा और मेरे सर पर हाथ लगाकर कहाँ तुम्हे बुखार तो नहीं हे मेने उसका हाथ हटाया और कहाँ Sorry, Jane मुझे अब तलाक नहीं लेना हे हमारी शादी शुदा जिंदगी शायद हम दोनों के ध्यान न देने की वजह से बोरिंग हो गयी थी लेकिन इसका मतलब ये नहीं की हम एक दुसरे से प्यार नहीं करते अब मुझे अहसास हुआ की जिस दिन में उसे शादी करके अपने घर ले गया था उस दिन से जीवन के आखरी दिन तक मुझे उसका साथ निभाना हे Jane अचानक होश में आई उसने मुझे एक जोरदार चाटा जड़ दिया और मेरे मुह पर दरवाजा बंद कर रोने लगी में सीडियों से निचे आया और कार में बेठ गया
आगे एक फुल वाले की दुकान पर रुका और अपनी प्यारी पत्नी के लिए एक सुंदर सा गुलदस्ता लिया salesgirl ने पूछा इस पर क्या लिखना हे मेने मुस्कुराते हुए कहा में तुम्हे जीवन के आखरी दिन तक यु ही उठता रहूँगा
उस शाम जब में घर आया हाथों में गुलदस्ता लिए मेरे चेहरे पर एक मुस्कान थी में ऊपर अपने कमरे की तरफ गया लेकिन तब तक वो मुझे छोड़ कर इस दुनिया से जा चुकी थी हमेशा के लिए वो कई महीनो से CANCER से लड़ रही थी लेकिन में Jane के साथ इतना खोया था की कभी ध्यान भी नहीं दिया
उसे पता था वो जल्द ही मुझे छोड़ कर जाने वाली हे और वो सिर्फ मुझे और मेरे बेटे के रिश्ते को टूटने से बचाना चाहती थी चाहे में उससे तलाक लेना चाहता था लेकिन फिर भी उसने मुझे अपने बच्चे की नज़रों में एक प्यारा पति और पिता बना दिया था
जीवन की छोटी छोटी बाते रिश्तों में बहुत महत्त्व रखती हे बड़ा घर बड़ी car संपत्ति बैंक बैलेंस ये खुशियों का हिस्सा जरुर बन सकते हे मगर अपनों के बिना इनकी कोई कीमत नहीं
इसलीये अपने प्रियजनों अपनी पत्नी बच्चो के लिए समय निकले और हर वो काम करे जो आपके एक दुसरे के करीब रखे प्यार बडाये तभी आप एक सच्ची खुशनुमा शादी शुदा जिंदगी जी सकते हे
अगर इसे शेयर न भी करे तो कुछ नहीं होगा लेकिन हां हो सकता हे आपका एक शेयर किसी के टूटते घर और जीवन को बचा ले
जीवन में हारने वाले कई बार नहीं जानते की सिर्फ एक कदम उन्हें जीवन की और ले जा सकता था


प्रतिदिन सुबह और रात्रि मे सुविचार कहानी प्राप्त करने के लिए
 🪀 *व्हाट्सएप ग्रुप*🪀

अपने दोस्तों और रिश्तेदार तक जरूर शेयर करना!
नोट:-अगर लिंक पर क्लिक करने पर ग्रुप फूल हो गया हो तो आप मेरे नंबर (Join) पर Msg. करे, में आपको अन्य ग्रुप में स्थान दे दूंगा Click:-
 Https://wa.me/919173366515

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.