*पेराशूट*
एयर कमांडर विशाल एक जेट पायलट था। एक लड़ाई में उसके फाइटर प्लेन पर एक मिसाइल लगी लेकिन खुशकिस्मत था पैराशूट की सहायता से बाहर आ गया ।उसने कई अवार्ड जीते और कई मेडल भी।
5 साल बाद एक दिन में एक रेस्टोरेंट में विशाल अपनी पत्नी के साथ बैठा था।एक आदमी दूसरी टेबल से उसके पास आया और पूछा "आप कैप्टन विशाल हो ना । जो फाइटर प्लेन चलाते थे, जिसको मिसाइल लगी थी"
विशाल ने आश्चर्य से पूछा "आपको कैसे पता"?
वह आदमी मुस्कुराया और उस ने जवाब दिया "सर मैं एक सेफ्टी वर्कर हूँ और फाइटर पाइलेटस के पेराशूट मैं ही पेक करता हूँ और उस दिन मैंने ही आपका पैराशूट पैक किया था"
विशाल आश्चर्यचकित हो गया और उसने सोचा कि यदि उसका पैराशूट उस दिन वास्तव में काम नहीं किया होता तो वह आज यहां नहीं होता! एक सेफ्टी वर्कर .....जान बचाने वाला । विशाल उस पूरी रात सो नहीं पाया वह उस आदमी के बारे में सोचता रहा ।
उसने सोचा मैंने इस आदमी को कितनी बार देखा.... पर कभी उसे यह नहीं कहा ..गुडमॉर्निंग, आप कैसे हो या कुछ और .. क्योंकि मैं एक फाइटर पायलट था और वह आदमी मेरी निगाह मे सिर्फ एक छोटा सा सेफ्टी वर्कर।
दोस्तों, हर आदमी के साथ ऐसा कोई है जो किसी ना किसी रुप में उसे वह देता है जिससे हमारा जीवन चलता है। हमें जीवन में बहुत सारे पैराशूट की जरूरत पड़ती है, हमें
कई बार फिजिकल पैराशूट लगता है ,
कई बार मेंटल पैराशूट ,
कई बार इमोशनल पैराशूट ,
कई बार स्पिरिचुअल पैराशूट
तो कई बार फाइनेंसियल पैराशूट भी लगता है ।
हम इन सब को सपोर्ट बोल सकते हैं ।
हमारे जीवन की आपाधापी में हम कई बार एक छोटा सा शब्द
*हेलो* ,
*प्लीज* ,
*थैंक्यू* कहना
और किसी को *बधाई* देना भूल जाते हैं ,
यह भूल जाते हैं कि एक छोटा सा थैंक्यू और यह सब चीजें उसके लिये कितना मायना रखती हैं तो।
यह विश्लेषण करे क्या आपने 2024 में जो आपके सपोर्ट बने, जिन्होंने आपकी मदद की, जिन्होंने शब्दों से या भावनाओं से या किसी और तरीके से आपको प्रोत्साहित किया, आपके लिए 2024 का रास्ता आगे बढ़ाया
क्या उन्हे नववर्ष की बधाई दी
क्या उन्हें कभी भी धन्यवाद / शुक्रिया किया था
दोस्तों
साल निकल रहे हैं ..
कुछ नया होता है..
कुछ पुराना पीछे रह जाता है...
कुछ ख्वाईशैं दिल में रह जाती हैं..
कुछ बिन मांगे मिल जाती हैं ...
कुछ छौड कर चले गये..
उम्मीद है कुछ नये जुड़ेंगे,
जीवन के इस सफर में..
कुछ आपसे खफा हैं..
तो कुछ खुश भी होंगे
कुछ आपको भूल गये...
तो कुछ याद भी करते होंगे.
कुछ शायद अनजान हैं
तो कुछ बहुत परेशान भी होंगे..
कुछ को इंतज़ार होंगा.
तो कुछ का इंतज़ार करना होंगा.
अगर कुछ सही है
तो ज़रूर कुछ गलत भी होंगा।
इसलिए नये वर्ष की बधाईयों का सिलसिला यूं ही खत्म मत कीजिये
बधाई दीजिये
धन्यवाद कीजिये
क्योंकि यह आपका उनके प्रति अपनी प्रशंसा और कृतज्ञता व्यक्त करने और यह प्रदर्शित करने का आपका मौका है कि उनका योगदान आपके लिए कितना मायने रखता है।
प्रतिदिन सुबह और रात्रि मे सुविचार कहानी प्राप्त करने के लिए
🪀 *व्हाट्सएप ग्रुप*🪀
अपने दोस्तों और रिश्तेदार तक जरूर शेयर करना!
नोट:-अगर लिंक पर क्लिक करने पर ग्रुप फूल हो गया हो तो आप मेरे नंबर (Join) पर Msg. करे, में आपको अन्य ग्रुप में स्थान दे दूंगा Click:- https://wa.me/919173366515
