︵︷︵︷︵︷︵︷︵︷︵
✧ ~ *दोषी कौन ?* ~ ✧
︶︸︶︸︶︸︶︸︶︸︶
एक चोर रात के समय
किसी मकान की खिड़की से
भीतर जाने लगा, कि
खिड़की की चौखट टूट जाने से
गिर पड़ा और उसकी टाँग टूट गयी.
अगले दिन उसने अदालत में जाकर
अपनी टाँग के टूटने का दोष
उस मकान के मालिक पर लगाया.
मकान मालिक को बुलाकर पूछा गया,
तो उसने अपनी सफाई में कहा ~
इसका जिम्मेदार वह बढ़ई है,
जिसने खिड़की बनाई.
बढ़ई को बुलाया गया, तो उसने कहा
मकान बनाने वाले ठेकेदार ने
दीवार का खिड़की वाला हिस्सा
मजबूत नहीं बनाया था.
वह इसके लिए जिम्मेदार है.
ठेकेदार ने अपनी सफाई देते हुए
कहा ~ मुझसे यह गल्ती
एक औरत की वजह से हुई,
जो वहाँ से गुजर रही थी.
उसने मेरा ध्यान ...
अपनी तरफ खींच लिया था.
जब उस औरत को अदालत में
पेश किया गया, तो
उसने कहा ~ उस समय मैंने
बहुत बढ़िया लिबास पहन रखा था.
आम तौर पर मेरी तरफ
किसी की नजर उठती नहीं है. सो ...
कसूर उस लिबास का है, जो ...
इतना बढ़िया सिला हुआ था.
न्यायाधीश ने कहा ~
तब तो उस लिबास को सीने वाला
दर्जी मुजरिम हुआ.
उसे अदालत में हाजिर किया जाए.
वह दर्जी उस स्त्री का पति निकला,
और ... वही वह चोर भी था,
जिसकी टाँग टूटी थी.
. 〰️〰️〰️〰️
आज के परिवेश में लोग
अपनी जिम्मेदारी
दूसरे पर डालने लगे हैं.
लेकिन ... उन्हें पता नहीं, कि
यह आधुनिक परिवेश कहीं न कहीं
सबसे पहले उन्हें ही नुकसान पहुँचाता है.
इसलिए ... हमें हमेशा यथार्थ मार्ग का
अनुसरण करना चाहिए.
यह मार्ग थोड़ा कठिन है,
लेकिन
इसके पथिक को ....
मंजिल जरूर मिलती है.
♾️♾️♾️♾️
कभी किसी के हुनर की भी
बात कर लिया करो.
ऐब गिनाते हुए ...
अब तक तो शायद
ऊंगलियाँ भी थक गई होंगी.
●▬▬๑۩ ✍ ۩๑▬▬●
*प्रतिदिन सुबह और रात्रि मे सुविचार कहानी प्राप्त करने के लिए*
🪀 *व्हाट्सएप ग्रुप* 🪀
👇 *JOIN NOW* 👇
*https://chat.whatsapp.com/FCrwcobulId2WyRp9b7NxQ*
*👇Website👇*
*https://kahanijojivanbadalde.blogspot.com/*
*अपने दोस्तों और रिश्तेदार तक जरूर शेयर करना!*
*नोट:-अगर लिंक पर क्लिक करने पर ग्रुप फूल हो गया हो तो आप मेरे नंबर (Join) पर Msg. करे, में आपको अन्य ग्रुप में स्थान दे दूंगा* *Click:- https://wa.me/919173366515*
