Type Here to Get Search Results !

एक पुत्र अपने वृद्ध पिता | Hindi Kahaniya jo jivan Badal De !



एक पुत्र अपने वृद्ध पिता

को रात्रिभोज के लिये एक अच्छे रेस्टोरेंट में लेकर गया। खाने के दौरान वृद्ध पिता ने कई बार भोजन अपने कपड़ों पर गिराया। रेस्टोरेंट में बैठे दूसरे खाना खा रहे लोग वृद्ध को घृणा की नजरों से देख रहे थे लेकिन उसका पुत्र शांत था। 


खाने के बाद पुत्र बिना किसी शर्म के वृद्ध को वॉशरूम ले गया। उनके कपड़े साफ़ किये, चेहरा साफ़ किया, बालों में कंघी की, चश्मा पहनाया, और फिर बाहर लाया। सभी लोग खामोशी से उन्हें ही देख रहे थे। 


फ़िर उसने बिल का भुगतान किया और वृद्ध के साथ बाहर जाने लगा। तभी डिनर कर रहे एक अन्य वृद्ध ने उसे आवाज दी, और पूछा - क्या तुम्हें नहीं लगता कि यहाँ अपने पीछे तुम कुछ छोड़ कर जा रहे हो? 


उसने जवाब दिया - नहीं सर, मैं कुछ भी छोड़कर नहीं जा रहा।  


वृद्ध ने कहा - बेटे, तुम यहाँ प्रत्येक पुत्र के लिए एक शिक्षा, सबक और प्रत्येक पिता के लिए उम्मीद छोड़कर जा रहे हो।  


आमतौर पर हम लोग अपने बुजुर्ग माता-पिता को अपने साथ बाहर ले जाना पसंद नहीं करते,

और कहते हैं - क्या करोगे, आपसे चला तो जाता नहीं, ठीक से खाया भी नहीं जाता, आप तो घर पर ही रहो, वही अच्छा होगा।


लेकिन क्या आप भूल गये कि जब आप छोटे थे, और आपके माता पिता आपको अपनी गोद में उठाकर ले जाया करते थे। आप जब ठीक से खा नहीं पाते थे तो माँ आपको अपने हाथ से खाना खिलाती थी, और खाना गिर जाने पर डाँट नही प्यार जताती थी।


फिर वही माँ बाप बुढ़ापे में बोझ क्यों लगने लगते हैं? 


माँ-बाप भगवान का रूप होते हैं। उनकी सेवा कीजिये, और प्यार दीजिये क्योंकि एक दिन आप भी बूढ़े होंगे।


अपनेमातापिताकासर्वदासम्मानकरें।😘🥰💞💓💞🙏🙏🙏

**

प्रतिदिन सुबह और रात्रि मे सुविचार कहानी प्राप्त करने के लिए


इस लिंक👇 को टच करे और ग्रुप जॉइन करे


       🪀 व्हाट्सएप ग्रुप 🪀

        👇 JOIN NOW 👇

 https://chat.whatsapp.com/BhejTmzqV511UiE6c4LXOo

       

अपने दोस्तों और रिश्तेदार तक जरूर शेयर करना!


नोट:-अगर लिंक पर क्लिक करने पर ग्रुप फूल हो गया हो तो आप मेरे नंबर  (Join) पर Msg. करे, में आपको अन्य ग्रुप में स्थान दे दूंगा

Click:- https://wa.me/919173366515

                🌏वेबसाइट:-🌏

👇👇👇👇👇👇👇👇 https://kahanijojivanbadalde.blogspot.com/

👇👇👇👇👇👇👇👇

✍️Kahaniya Jo Jivan Badal De has launched its app.


All members are invited to join using below link and get their member ID card - Powered by Kutumb App


https://kutumb.app/k-j-j-b-d?ref=AM5I0

For Motivation Post Follow Me On Instagram

https://www.instagram.com/guruvanisurat/

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.