इस लॉकडाउन की एक सच्ची घटना, जो शायद आप सबको आश्चर्यचकित कर दे .. 😱
हम लोग पिछले कई दिनों से इस जगह पर खाना बाँट रहे थे। मगर हैरानी की बात ये थी कि आजकल एक कुत्ता हर रोज आता था और किसी न किसी के हाथ से खाने का पैकेट छीनकर ले जाता था।
आज हमने एक आदमी की ड्यूटी भी लगाई थी कि खाने को लेने के चक्कर में कुत्ता किसी आदमी को न काट ले ...
लगभग ग्यारह बजे का समय हो चुका था और हम लोग अपना खाना वितरण शुरू कर चुके थे। तभी देखा कि वह कुत्ता तेजी से आया और एक आदमी के हाथ से खाने की थैली झपटकर भाग गया।
वह लड़का जिसकी ड्यूटी थी कि कोई जानवर किसी पर हमला न कर दे, वह डंडा लेकर उस कुत्ते का पीछा करते हुए कुत्ते के पीछे भागा।
कुत्ता भागता हुआ थोड़ी दूर एक झोंपड़ी में घुस गया।वह आदमी भी उसका पीछा करता हुआ झोंपड़ी तक आ गया।कुत्ता खाने की थैली झोंपड़ी में रख के बाहर आ चुका था।
वह आदमी बहुत हैरान था।वह झोंपड़ी में घुसा तो देखा कि एक आदमी अंदर लेटा हुआ है। चेहरे पर बड़ी सी दाढ़ी है और उसका एक पैर भी नहीं है। और जिस्म पर गंदे से कपड़े थे उसके। मानो कई दिनों से नहाया भी नहीं हो।
वो लड़का बोला - "ओ भैया! ये कुत्ता तुम्हारा है क्या ..?"
"मेरा कोई कुत्ता नहीं है।कालू तो मेरा बेटा है। उसे कुत्ता मत कहो।"
अपंग बोला।
"अरे भाई !हर रोज खाना छीनकर भागता है वो। किसी को काट लिया तो ऐसे में कहाँ डॉक्टर मिलेगा ...
उसे बांध के रखा करो।और हां जहां तक खाने की बात है तो कल से मैं खुद तुम्हे दे जाऊंगा तुम्हें। "उस लड़के ने कहा।
"बात खाने की नहीं है।
मैं उसे मना नहीं कर सकूँगा। मेरी भाषा भले ही न समझता हो लेकिन मेरी भूख को समझता है साहब।
जब मैं घर छोड़ के आया था तब से यही मेरे साथ है।मैं नहीं कह सकता कि मैंने उसे पाला है या उसने मुझे पाला है। मेरे तो बेटे से भी बढ़कर है। मैं तो रेड लाइट पर पैन बेचकर अपना गुजारा करता हूँ ... पर आजकल सब बंद जो है।"🤔
वह लड़का एकदम मौन हो गया। उसे ये संबंध समझ ही नहीं आ रहा था।उस आदमी ने खाने का पैकेट खोला और आवाज लगाई, "कालू ! ओ बेटा कालू ... आ जा खाना खा ले।"
कुत्ता दौड़ता हुआ आया और उस आदमी का मुँह चाटने लगा।खाने को उसने सूंघा भी नहीं। उस आदमी ने खाने की थैली खोली और पहले कालू का हिस्सा निकाला,फिर अपने लिए खाना रख लिया।
"खाओ बेटा !"उस आदमी ने कुत्ते से कहा।मगर कुत्ता उस आदमी को ही देखता रहा।तब उसने अपने हिस्से से खाने का निवाला लेकर खाया। उसे खाते देख कुत्ते ने भी खाना शुरू कर दिया।
दोनों खाने में व्यस्त हो गए।उस लड़के के हाथ से डंडा छूटकर नीचे गिर पड़ा था।जब तक दोनों ने खा नहीं लिया वह अपलक उन्हें ही देखता रहा।
"भैया जी ! आप भले गरीब हों ,मजबूर हों,मगर आपके जैसा बेटा किसी के पास नहीं होगा।" उसने जेब से पैसे निकाले और उस भिखारी के हाथ में रखने चाहे।
"रहने दो भाई, किसी और को ज्यादा जरूरत होगी इनकी। मुझे तो कालू ला ही देता है। मेरे बेटे के रहते मुझे कोई चिंता नहीं।" एक संतोष की लहर उस इनसान के चेहरे पर साफ देखी जा सकती थी उस पल,
वह लड़का हैरान था कि आज एक पुत्र भी, ऐसा नहीं कर सकता और तो और आज इंसान इनसान से छीनने को आतुर है, और ये निहित महज कुत्ता ...?😳
अपने पालनहार की, उसकी लाचारी में पुत्र धर्म का अजूबा रोल निभा रहा है।
बिना अपने मालिक के खाये तो.. खाना भी नहीं खाता है। वो बेवाक देखता रह गया फिर उसने अपने सिर को ज़ोर से झटका दिया और अंततः जिंदगी के इस सिलसिले पर विचार करते हुवे वापस चला आया।
अब उसके हाथ में कोई डंडा नहीं था।
प्यार पर कोई वार कर भी कैसे सकता है ... और ये ही तो प्यार की असल पराकाष्ठा थी।
वह लड़का भाव शून्य इस सोच में डूब गया कि आज जहां मां - बाप आज बुढापे की लाठी के सहारे के तौर पर अपने बच्चो को पालते पोस कर बड़ा करते है वो ही बुढापे में उन्हें धोखा देकर उन्हें अपाहिज व पंगू बना छोड़ते हैं और एक ये निहित मूक कुत्ता था ...🤔
जो उन मतलबी संतानों से कहीं लाख दर्जे ऊपर था ।
याद रहे इतिहास हमेशा ही एपनेआप में दोहराया जाता है। क्यों ना फिर इंसान अपनी मनोवृति का आत्म चिंतन करे आखिर यांदे, स्मृति अच्छी और मीठी ही हो तो फिर इंसान की लाचारी किस बात की ...?
कल वो अपनी वृद्धावस्था में थे आज आप है और कल आपकी ओलाद इसी दौर में होगी। बस इक सोच का ही तो फ़र्क है।
आओ क्यों ना इस सिलसिले में अजब परिवर्तन लाए।
लॉकडाउन खबर,लॉक डाउन कब खत्म होगा,लॉक डाउन कब खुलेगा,लॉकडाउन का विस्तार,लॉक डाउन कब तक रहेगा,लॉकडाउन विस्तार,लॉकडाउन 3.0,लॉकडाउन दिशा निर्देशों भारत,लॉकडाउन aur badega,लॉकडाउन badhega,badhega लॉकडाउन फिर नही,badhega लॉकडाउन फिर तो नहीं,badhega लॉकडाउन और ghatega,
क्या लॉकडाउन badhega,लॉक डाउन कब खुलेगा बताइए,लॉक डाउन कब तक badhega,लॉकडाउन dp,
www digitalgujarat लॉकडाउन पास में gov,लॉकडाउन e pass,लॉकडाउन extended,लॉकडाउन ए पास,
लॉकडाउन end,लॉकडाउन दौरान flipkart वितरण,लॉकडाउन in hindi,लॉकडाउन khatam hoga,क्या लॉकडाउन katega,लॉकडाउन कब खत्म होगा बताइए,लॉकडाउन कब खोलना है,लॉकडाउन joke,लॉकडाउन खबर jharkhand,लॉकडाउन खुलने का jankari,लॉकडाउन खुलेगा,लॉकडाउन khulega को तो नहीं,लॉकडाउन को खुलेगा,लॉकडाउन kaise khulega,लॉकडाउन खुलने की खबर,लॉकडाउन meaning in hindi,mp लॉकडाउन कब खुलेगा,mp लॉकडाउन विस्तार,लॉकडाउन खबर mp,लॉकडाउन 3 mai,दिल्ली में लॉकडाउन कब खुलेगा,हरियाणा में लॉकडाउन कब खुलेगा,3 may लॉकडाउन दिशा निर्देशों,राजस्थान लॉकडाउन news,लॉकडाउन on hindi,lockdown pass (लॉकडाउन पास ),round2hell लॉकडाउन,लॉकडाउन खबर राजस्थान,लॉकडाउन विस्तार rajasthan,लॉकडाउन song,लॉक डाउन सॉन्ग,लॉकडाउन का समाचार सुनाना,लॉकडाउन ताजा खबर,लॉकडाउन tiktok,लॉकडाउन कब टूटेगा,लॉकडाउन की ताजा खबर,लॉकडाउन खबर today,लॉकडाउन ke tarikh ko khulega
लॉकडाउन कितना तारीख को खुलेगा,लॉकडाउन update,लॉकडाउन खबर up,लॉक डाउन कब खुलेगा up,लॉकडाउन wiki,लॉकडाउन 0.3,लॉकडाउन 0.3 दिशा निर्देशों,लॉकडाउन 02 दिशा-निर्देश,लॉकडाउन 14 अप्रैल,
लॉकडाउन 1.0
