🙏पति-पत्नी का जोडा जिस दिन बिछड गया चाहे आप बडा बगले मे रहते हो करोड़ो रूपये आपके पास है फिर भी आपकी ही सन्तान आपके ही साथ कैसा दुर्व्यवहार करेगे - आचार्य भगवान के प्रवचन से संकलन
🙏 पूरा पढे सा > अपने जीवन को बदले सा
🏳️🌈🏳️🌈🏳️🌈🏳️🌈🏳️🌈🙏🏳️🌈🏳️🌈🏳️🌈🏳️🌈🏳️🌈
नसीब अच्छा है कि मानव जीवन मिला ,धन मिला, संपत्ति मिली, पांचों इंद्रियों प्राप्त हुई लेकिन फिर भी हम खुश नहीं हैं । कई बार तो यह देखा जाता है कि इंसान से ज्यादा पशु खुशनसीब है। आदमी भागता रहता है पर संतुष्टि नहीं मिलती ।
भगवान ने सुखी बनने के पांच सिद्धांत दिए।
उसमें से एक है अपरिग्रह अर्थात् आवश्यकता से अधिक संचित नहीं करना । *ज्यादा जोड़ोगे तो ज्यादा दुखी हो जाओगे* ।
पशु कल की चिंता नहीं करता कल के लिए भागता नहीं लेकिन मनुष्य अपना कल और आज दोनों कल की चिंता में बेकार कर रहा है ।
आचार्य प्रवर ने आगे बताया कि- आदमी स्वयं अपना नसीब सुधारता और बिगड़ता है । जो आज हमारे पास है , हमारे नसीब में है, वह सबसे श्रेष्ठ है ।
🔯 एक आदमी सचिवालय से रिटायर हो गया । उसके दो बेटे थे दोनों की शादी हो गई थी। सब कुछ ठीक चल रहा था पर रिटायरमेंट के बाद अब बच्चों ने ध्यान देना कम कर दिया । आम का रस निकल जाने के बाद गुठली को फेंक दिया जाता है। वैसी स्थिति कर दी । कुछ वर्षों बाद उस बुजुर्ग की पत्नी दुनियां से चली गई। कुछ ही समय बीता होगा कि एक बार वो बुजुर्ग बाहर घूमने गया था और पीछे से नौकरों ने उसका सारा सामान कमरे से निकालकर छोटे कमरे में शिफ्ट कर दिया । जब उसने नौकरों से पूछा तो पता चला कि यह कमरा तो आप के पोते - पोतियो के स्टडी रूम बनाने के लिए खाली कराया गया है । आप तो अकेले हैं आपको इतने बड़े कमरे की जरूरत नहीं है तो इस पास वाले छोटे कमरे में आपका सामान शिफ्ट कर दिया है । बुजुर्ग मन मसोझकर रह गया । थोड़े समय बाद बुजुर्ग का सामान उस कमरे से भी निकाल कर सर्वेंट क्वार्टर के एक खाली रूम में शिफ्ट कर दिया और एक गैस चुल्हा वहीं पर लगवा दिया और नौकरों के द्वारा ही संकेत करवा दिया कि आपके कमरे में छोटे पोते - पोतियों के खिलौने आदि सामान रखने और उनके खेलने की जगह बनाने के लिए खाली किया गया है। आपको बाहर का कमरा दे दिया है और कमरे में एक गैस चुल्हा आदि भी रख दिया है ताकि आपको चाय की जरूरत पड़े तो आप स्वयं बना लेंगे । इस बार बुजुर्ग के मन को चोट लगी । सोचने लगा , पूरा जीवन कमाया और कमाकर घर परिवार बच्चों के लिए दिया । लेकिन अब यह दिन देखने पड़ रहे हैं । थोड़े ही दिन बीते होंगे कि परिवार के सारे सदस्य 15-20 दिनों के लिए हिल स्टेशन पर घूमने निकलने लगे और जाते-जाते बुजुर्ग को बस इतना सा कह दिया कि घर पर एक नौकर है, वह आपको खाना बना कर दे देगा । हम 20 दिन बाद आएंगे । बुजुर्ग के जवाब की प्रतीक्षा किए बिना ही उसे अकेला छोड़ कर घूमने निकल पड़े।
🔯 पीछे से बुजुर्ग ने चिंतन किया कि इतना सब कुछ जोड़ने के बाद भी मैं आज दुख के दिन देख रहा हूं । क्या मेरे नसीब में यही लिखा है? कुछ सोच विचारने के बाद बुजुर्ग ने प्रॉपर्टी डीलर की सहायता से अपना घर अच्छे कीमत पर बेच दिया। बेचने के बाद सारे पैसों को अपने नाम से बैंक में जमा करा दिया और एक अच्छे से सुविधाजनक होटल में जाकर रहने लगा । अब सुख से रहता, गरम भोजन करता और अकेला आराम से जीवन व्यतीत करने लगा। अपने हाथों से गरीबों की , दीन - दुखियों की सेवा करता। सहयोग करता और अपने नसीब को खुशनसीब बना कर जीवन यापन करने लगा पीछे से पारिवारिक जन वापस लौटे । उन्होंने देखा कि मकान पर बुलडोजर चल रहा है । उन्हें रोकने का प्रयास किया तो जानकारी मिली कि बंगला तो बिक चुका है। नये मालिक ने उन्हें सारी स्थिति से अवगत कराया । दोनों बेटों बहूओं , सभी को दुख हुआ, परेशानी हुई और पश्चाताप करने लगे । सुखी रहना है या दुखी रहना है यह आदमी के स्वयं के हाथ में है । व्यक्ति स्वयं ही सब कुछ प्राप्त होने पर भी अपने आप को बदनसीब बना देता है और कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके पास जो है, जैसा है , उसी में प्रसन्न रहते हैं । खुश रहते हैं और जीवन को खुशनसीब बनाते है। हम भी अपने जीवन को खुशनसीब बनाना सीखे अगर सिर्फ अपने सुख के बारे में सोचेंगे तो वह सुख कभी ना कभी दुख का कारण बन जाएगा ।
🙏 विशेष अनुरोध: सभी परिवारो के सभी सदस्य अधिक से अधिक त्याग- तपस्या, दान- पुण्य, सामायिक आदि की धर्म आराधना, सभी जैन सम्प्रदायो के साधु- सन्तो की सेवा , दर्शन वन्दन प्रवचन गोचरी आदि का धर्म लाभ लेवे सा यही आपके साथ जायेगा,यही बुढ़ापे मे सुख देगा , ओर धन चाहिए के लिए ओर पापकर्म नही करे जिससे आपका जीवन सुखी रहे सके ।
*प्रतिदिन सुबह और रात्रि मे सुविचार कहानी प्राप्त करने के लिए*
*इस लिंक👇 को टच करे और ग्रुप जॉइन करे*
🪀 *व्हाट्सएप ग्रुप* 🪀
👇 *JOIN NOW* 👇
*https://chat.whatsapp.com/BhejTmzqV511UiE6c4LXOo*
*अपने दोस्तों और रिश्तेदार तक जरूर शेयर करना!*
*नोट:-अगर लिंक पर क्लिक करने पर ग्रुप फूल हो गया हो तो आप मेरे नंबर (Join) पर Msg. करे, में आपको अन्य ग्रुप में स्थान दे दूंगा*
*Click:- https://wa.me/919173366515*
*🌏वेबसाइट:-🌏*
👇👇👇👇👇👇👇👇 *https://kahanijojivanbadalde.blogspot.com/*
👇👇👇👇👇👇👇👇
*✍️Kahaniya Jo Jivan Badal De has launched its app.*
*All members are invited to join using below link and get their member ID card - Powered by Kutumb App*
https://kutumb.app/k-j-j-b-d?ref=AM5I0
*For Motivation Post Follow Me On Instagram*
*https://www.instagram.com/guruvanisurat/*
*NOTE:- अगर आपको कहानिया अधूरी मिले तो आप मुझे Msg. कर देना में आपको अन्य तरीके से कहानी भेज दूँगा !*
*Iphone यूजर को बड़ी कहानियाँ शायद अधूरी मिलती है अतः उनसे अनुरोध है वो मुझे बता दे ताकि में उनके लिए अन्य विकल्प द्वरा भेज सकू!*
