Type Here to Get Search Results !

खाई औऱ ब्रिज | Hindi Kahaniya jo jivan Badal De !

 *🌷खाई औऱ ब्रिज🌷*

*दो सगे भाई साथ साथ खेती करते थे। साथ में भागीदारी में मशीनों  और अनाज का व्यवसाय भी किया करते थे।*

*चालीस साल के साथ के बाद एक छोटी सी ग़लतफहमी की वजह से उनमें पहली बार झगडा हो गया था झगडा दुश्मनी में बदल गया था।*

*एक सुबह एक बढई बड़े भाई से काम मांगने आया. बड़े भाई ने कहा “हाँ ,मेरे पास तुम्हारे लिए काम हैं।*


*उस तरफ देखो, वो मेरा पडोसी है, यूँ तो वो मेरा भाई है, पिछले हफ्ते तक हमारे खेतों के बीच घास का मैदान हुआ करता था पर मेरा भाई बुलडोजर ले आया और अब हमारे खेतों के बीच ये खाई खोद दी,*


*जरुर उसने मुझे परेशान करने के लिए ये सब किया है अब मुझे उसे मजा चखाना है,*


*तुम खेत के चारों तरफ बाड़ बना दो ताकि मुझे उसकी शक्ल भी ना देखनी पड़े."*


*बढई ने कहा “ठीक हैं”,*


*बड़े भाई ने बढई को सारा सामान लाकर दे दिया और खुद शहर चला गया, शाम को लौटा तो बढई का काम देखकर भौंचक्का रह गया,*


*बाड़ की जगह वहा खाई पर एक पुल था जो खाई को एक तरफ से दूसरी तरफ जोड़ता था.*


*इससे पहले की बढई कुछ कहता, उसका छोटा भाई आ गया।*


*छोटा भाई बड़े भाई से बोला “तुम कितने दरियादिल हो , मेरे इतने भला बुरा कहने के बाद भी तुमने हमारे बीच ये पुल बनाया,*


*कहते कहते उसकी आँखे भर आईं और दोनों एक दूसरे के गले लग कर रोने लगे. जब दोनों भाई सम्भले तो देखा कि बढई जा रहा है।*


*बड़ा भाई बोला रुको! मेरे पास तुम्हारे लिए और भी कई काम हैं,*


*मुझे रुकना अच्छा लगता ,पर मुझे ऐसे कई पुल और बनाने हैं,*


 *बढई मुस्कुराकर बोला और अपनी राह को चल दिया.*


*दिल से मुस्कुराने के लिए जीवन में पुल की जरुरत होती हैं खाई की नहीं। छोटी छोटी बातों पर अपनों से न रूठें।*


*"दीपावली आ रही है घरेलू रिश्तों के साथ साथ सभी दोस्ती के रिश्तों पर जमी धूल भी साफ कर लेना, खुशियाँ चार गुनी हो जाएंगी"।*


 *आने वाली दीपावली आप सभी के लिए खुशियाँ ले कर आए, यह शुभकामनाएं !*

*प्रतिदिन सुबह और रात्रि मे सुविचार कहानी प्राप्त करने के लिए*


*इस लिंक👇 को टच करे और ग्रुप जॉइन करे*


       🪀 *व्हाट्सएप ग्रुप* 🪀

        👇 *JOIN NOW* 👇

 *https://chat.whatsapp.com/BhejTmzqV511UiE6c4LXOo*

       

*अपने दोस्तों और रिश्तेदार तक जरूर शेयर करना!*


*नोट:-अगर लिंक पर क्लिक करने पर ग्रुप फूल हो गया हो तो आप मेरे नंबर  (Join) पर Msg. करे, में आपको अन्य ग्रुप में स्थान दे दूंगा*

*Click:- https://wa.me/919173366515*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.